रविवार, 22 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पटना: दानापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर ट्रैफिक रूट बदला

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

मुख्य बातें

  • कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों का परिचालन बंद
  • व्याससायिक वाहनों के परिचालन पर विशेष रोक
  • जेपी सेतु पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
12 मिनट पहले
पटना ट्रैफिक पुलिस

पटना, दानापुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चौबीस नवंबर दो हजार छब्बीस को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके तहत अशोक राजपथ, गायघाट और जेपी सेतु समेत कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों का परिचालन बंद

ट्रैफिक प्लान के मुताबिक कारगिल चौक से गायघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक सभी प्रवेश मार्ग बंद रहेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर तक जाने की अनुमति होगी। गायघाट जाने वाले वाहन पुरानी बाईपास या न्यू बाईपास से धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

ये भी पढ़ें: पटना: खाजेकलां में युवक की मौत पर सुदर्शन पथ जाम और हंगामा

व्याससायिक वाहनों के परिचालन पर विशेष रोक

गायघाट पुल के नीचे टेंपो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। अगमकुआं आरओबी से आने वाले व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक और धनुकी मोड़ या बिस्कोमान गोलंबर से आने वाले वाहन डंका इमली चौक तक ही जा सकेंगे। वहीं गांधी मैदान की ओर से गायघाट और अशोक राजपथ जाने वाले वाहनों को एक्जीबिशन रोड, राजेंद्र नगर पुल, बहादुरपुर गुमटी और बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।

जेपी सेतु पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जेपी सेतु पर तेईस नवंबर की रात दस बजे से चौबीस नवंबर की सुबह ग्यारह बजे तक सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान बस, ट्रक, हाईवा और जेसीबी जैसे भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि उक्त अवधि में सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए जेपी सेतु के बजाय महात्मा गांधी सेतु का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

स्रोत: FirstBihar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *