गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी के मोतिहारी दौरे के लाइव पेज पर धमकी भरे कमेंट, अलर्ट पर एजेंसियां

18 जुलाई 2025
PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके कार्यक्रम के यूट्यूब लाइव पेज पर एक यूजर की ओर से लगातार धमकी भरे कमेंट किए गए। यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।

लाइव कमेंट में दिखे खतरनाक संदेश

पीएम मोदी जब मोतिहारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त यूट्यूब पर चल रहे लाइव स्ट्रीम के चैट सेक्शन में “आदित्य सिन्हा” नामक यूजर ने कई बार रोमन हिंदी में संदिग्ध और धमकी भरे मैसेज किए। हजारों लोग इस लाइव स्ट्रीम को देख रहे थे, जिससे बात तेजी से फैल गई और अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया।

सुरक्षा एजेंसियां हरकत में, जांच शुरू

कमेंट सामने आते ही खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल सक्रिय हो गई हैं। यूजर की पहचान और उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन इस पूरे मामले को 2014 की गांधी मैदान ब्लास्ट जैसी घटना से जोड़कर पूरी सतर्कता बरत रहा है।

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी का बिहार दौरा रहा महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने मोतिहारी पहुंचकर रोड शो किया और कई विकास योजनाओं की घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राज्यपाल समेत कई दिग्गज नेता इस दौरान मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए।

2014 के धमाकों की फिर ताज़ा हुई याद

मोदी के पिछले दौरे में गांधी मैदान ब्लास्ट जैसी बड़ी आतंकी घटना हो चुकी है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जा रहा। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sanjna Gupta, News Media Kiran

Sanjna Gupta

Sanjana GuptaHindi Content Writer | New Media KiranSanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *