जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 में 6 मार्च को रिटायर्ड पुलिस अधिकारी कामेश्वर प्रसाद सिंह के बंद घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सोनार भी शामिल है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को चोरी के जेवरात और अन्य सामान बरामद करने में सफलता मिली है। इस पूरे मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती न्यू टाटा लाइन निवासी सतपाल सिंह, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी जगजीत सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ सोनू बदनाम, बिरसानगर पुराना शिव मंदिर निवासी संतोष सिंह, सिदगोड़ा विजयनगर ब्लॉक सी निवासी प्रीतपाल सिंह उर्फ सोनू लड्डू और मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी जीतू कुमार शर्मा के रूप में हुई है। इनमें जीतू कुमार शर्मा पेशे से सोनार है और चोरी के जेवरों को गलाकर बेचने का काम करता था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की दो पीस कनबाली, गलाया हुआ सोना एक पीस, सोने का जिउतिया, एक किलो चांदी के जेवर, तीन बाइक, तीन मोबाइल और नकद 4500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी मिली है। सतपाल सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में 2016 में मामला दर्ज किया गया था, जबकि जगजीत सिंह पर 2022 और 2024 में सिदगोड़ा और गोलमुरी थाना में केस दर्ज है। संतोष सिंह पर कपाली थाना और प्रीतपाल सिंह पर 2021 में सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था।
इस गिरफ्तारी में बिरसानगर थानेदार विवेक कुमार पंडित के नेतृत्व में एसआई रामवक्या कुमार, पांडू सामद, कमलेश कुमार महतो, एएसआई बालमुकुंद शर्मा, राजेश रविदास, समीरण साह और आरक्षी सूर्यदेव राम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी के अन्य सामानों और इस गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



