Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Heat Wave:झारखंड के 5 जिले लू की चपेट में, 19 से 21 मार्च तक बारिश की संभावना

रांची : झारखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि आज तक झारखंड के पांच जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो के साथ धनबाद जिला में लू चलने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 17 मार्च से मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। सोमवार को राज्य के अधिकांश जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा मौसम के शुष्क बने रहने की पूरी संभावना है। 18 मार्च को भी आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 17 मार्च से मौसम में होने वाला बदलाव धीरे-धीरे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश में बदलने वाला है। 19 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की बात कही गई है उसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका और गिरिडीह जैसे जिले शामिल हैं।

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश 20 और 21 मार्च को भी होगी। 4 दिन की भीषण गर्मी के बाद तीन दिन होने वाली हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे मार्च के मध्य में तेज गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश के लोगों को राहत मिलेगी। बात पिछले 24 घंटे के मौसम की करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी का दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में यह परिवर्तन सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर या शाम के समय राजधानी रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने वाला है। 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 18 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा तथा मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 19 मार्च को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles