गढ़वा : युवकों को सिगरेट की तबल जगी। फिर उन्होंने ऐसा कांड कर दिया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला जिले के कांडी थाना अंतर्गत ग्राम-सुंडीपुर का है। गढ़वा पुलिस ने 24 घंटें में दुकानदार गोलीकांड का खुलासा कर दिया। बीते दिन सोमवार की शाम करीब 4.45 कांडी थाना अंतर्गत ग्राम-सुंडीपुर के निवासी लालो देवी (55) की राशन दुकान में सिगरेट मांगने के नाम पर उत्पन्न हुए विवाद हो गया था। इसके कारण संदीप चंद्रवंशी (पिता-मनोज चंद्रवंशी,ग्राम-पानसा), अमन विश्वकर्मा (पिता- जितेंद्र विश्वकर्मा, ग्राम-अधौरा, दोनों थाना-हैदर नगर, जिला-पलामू) और एक अन्य अज्ञात ने लालो देवी की बेटी रंजू देवी से मोबाइल लूटने एवं लालो देवी पर 7.65 एमएम पिस्टल से जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से गोली चलाने की घटना हुई थी।
इस संबंध में पीड़िता लालो देवी के लिखित आवेदन पर कांडी थाना कांड में मामला दर्ज किया गया था। कांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह बात प्रकाश में आई कि प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार विश्वकर्मा, संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा उर्फ मंटू कुमार विश्वकर्मा कोयल नदी के किनारे शराब पी रहे थे। इस क्रम में उन्हें सिगरेट पीने का मन हुआ।

संदीप चंद्रवंशी एवं मंटू विश्वकर्मा लालो देवी की दुकान पर सिगरेट पीने गए, जहां पर पैसे देने के संबंध में दोनों में विवाद हुआ। वहां से लालो देवी के पति ने अपनी दुकान से दोनों को भगा दिया। इस बात पर क्रोध में आकर 10 मार्च, 2025 की शाम करीब 4.45 बजे संदीप चंद्रवंशी, अमन विश्वकर्मा एवं मंटू विश्वकर्मा द्वारा लालो देवी की दुकान पर पुनः आए। भय एवं दहशत का माहौल बनाकर लालो देवी पर 7.65 एमएम पिस्टल से जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से गोली चलाई। हालांकि गोली लालो देवी को ना लगकर उनके पीछे स्थित दीवार पर जा लगी।
कांड के अनुसंधान के क्रम में तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कांड में लूटे गए मोबाइल फोन,7.65 एमएम का चार जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम का पिस्टल एवं फायर किया हुआ खोखा बरामद कर जब्त किया गया।
जब्त सामानों का विवरण
घटना के समय फायर किया गया पिस्टल
7.65 एमएम का फायर किया गया कारतूस का खोखा
7.65 एमएम का 4 जिंदा कारतूस
लालो देवी की बेटी से लूटा गया मोबाइल फोन
छापामारी दल के सदस्य
नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा
पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी मझिआंव अंचल
पु0अ0नि0 अविनाश राज,थाना प्रभारी कांडी थाना
पु0अ0नि0 विद्यासागर प्रसाद, कांडी थाना
आरक्षी/1210 दिनेश कुमार पासवान
आरक्षी/220 इंदल कुमार पासवान
आरक्षी 1073 धनंजय कुमार शुक्ला
आरक्षी 467 राजबली पाल
आरक्षी 113 राकेश दास सभी कांडी थाना रिजर्व कार्ड

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



