Search
Close this search box.

सर्व ब्राह्मण अधिकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए गए प्रमोद कुमार पांडेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची : सर्व ब्राह्मण अधिकार परिषद केंद्रीय कार्यालय रांची की गठित बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय बनाए गए । प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि सर्व ब्राह्मण अधिकार परिषद का मुख्य केंद्रीय कार्यालय रांची में रहेगा।
बहुत जल्द देश के सभी राज्यों में प्रदेश कमेटी का गठन कर वहां पदाधिकारी का मनोनयन किया जाएगा । साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारी की भी घोषणा जल्द की जाएगी।

सर्व ब्राह्मण अधिकार परिषद देश के सभी ब्राह्मणों को एकजुट कर एक मंच पर लाकर ब्राह्मणों के उत्थान और उनका सहयोग समर्पण करने का कार्य सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर हमेशा करेगा।
काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रमोद कुमार पांडेय को केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की एवं अपनी तरफ से बधाई के संग शुभकामनाएं भी अर्पित की।
इस अवसर पर लक्ष्मी चंद दीक्षित अयोध्या नाथ मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, ज्ञान देव झा ,आत्माराम द्विवेदी, अजय कुमार दुबे, संजीव कुमार चौधरी,राकेश तिवारी,पवन दुबे,अशोक कुमार पारिख, अजय तिवारी, राजीव तिवारी,जगरनाथ मिश्रा, प्रमोद सारस्वत ने श्री पांडे को अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक प्रशन्नता के साथ बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool