Top 5 This Week

Related Posts

प्रियंका चतुर्वेदी को कहा गया ‘साड़ी में शशि थरूर’, थरूर ने कहा—गर्व है

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान दिलचस्प टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। एएनआई पॉडकास्ट में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने मजाकिया अंदाज में उन्हें “साड़ी में शशि थरूर” कहा। इस पर प्रियंका हंसते हुए बोलीं—“मुझे नहीं पता यह शशि थरूर की तारीफ है या मेरी, लेकिन मैं उन्हें जरूर बता दूंगी।”

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी और प्रियंका को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस तुलना से खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात पर उठे सवाल

पॉडकास्ट में प्रियंका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी हालिया मुलाकात पर भी सवाल किया गया। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर उनके पार्टी बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस पर प्रियंका ने कहा—“मुझे कभी-कभी लोगों को परेशान करना अच्छा लगता है क्योंकि वे मेरी जिंदगी में बहुत ज्यादा झांकते रहते हैं।”

उन्होंने अपने आलोचकों को संदेश देते हुए कहा—“ऐसा ही करते रहिए। आप जानते हैं कि मैं अपनी जिंदगी में क्या कर रही हूं। बस खुश रहिए।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलीं प्रियंका

प्रियंका चतुर्वेदी से ऑपरेशन सिंदूर और विदेशों में भारत के प्रतिनिधिमंडल में उनकी भूमिका पर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा—“जब मैं देश में होती हूं तो विपक्ष की एक मुखर आवाज हूं, लेकिन जब देश से बाहर होती हूं तो अपने देश की राजदूत की भूमिका निभाती हूं।”

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की फोन पर बातचीत, “यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles