https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Politics

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बने प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा

 

रांची : पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कोर कमेटी की आवश्यक बैठक रांची के मेन रोड स्थित होटल दुलारी इन में हुई। कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप सोनी ने किया। आज की बैठक में सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष के चयन पर चर्चा की गयी ।

उपस्थित सभी सदस्यों ने कई नाम पर चर्चा की और अंत में सर्व सहमति से पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रधान महासचिव पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के नाम पर मोर्चा के अध्यक्ष पद हेतु सहमति बनी। सर्व सहमति से चयन किए गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं-

केंद्रीय अध्यक्ष , प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा (पूर्व विधायक )

कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार सोनी

प्रधान महासचिव श्री अरुण कश्यप एवं

उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक
उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दिए और कमेटी के विस्तार हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारी को जिम्मेदारी दिया गया। साथी निर्णय लिया गया कि
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 19 जनवरी 2025 को रांची में होगी।

कोर कमेटी के बैठक में मुख्य रूप से अब्दुल खालिक, पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा, अरुण कश्यप, भीम शर्मा, रवींद्र वर्मा, दिनेश प्रजापति, विक्रांत विश्वकर्मा, सूरज कुमार, ललित कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार गुप्ता साहित्य अन्य लोग उपस्थित थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!