Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गांधी मैदान इलाके में हुई। उनकी हत्या ने सियासत को गर्म कर दिया है।
गोपाल खेमका की हत्या कैसे हुई?
शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे गोपाल खेमका अपने घर ट्विन टावर, गांधी मैदान के पास पनाश होटल के सामने कार से उतरे। तभी बाइक सवार एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोपाल को तुरंत मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से एक गोली और खोखा बरामद किया है। CCTV फुटेज की जांच हो रही है और विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है।
जानें गोपाल खेमका कौन थे?
गोपाल खेमका पटना के बड़े कारोबारी और मगध अस्पताल के मालिक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अशोक राजपथ पर औषधि मेडिको नाम की छोटी दवा दुकान से की थी। बाद में उन्होंने मगध अस्पताल शुरू किया, जो बिहार का सबसे पुराना निजी अस्पताल है। वह रियल एस्टेट और पेट्रोल पंप के कारोबार में भी थे। गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब के निदेशक थे और सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। उनकी बेटी प्रियंका खेमका ने मेडिवर्सल अस्पताल की स्थापना की।
Gopal Khemka Murder Case: सियासी बवाल और जांच
गोपाल खेमका की हत्या ने बिहार की सियासत को हिला दिया। RJD नेता तेजस्वी यादव ने इसे ‘जंगलराज’ बताया और नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी पुलिस की देरी पर नाराजगी जताई। JDU ने घटना को दुखद बताया, लेकिन कहा कि जांच तेजी से हो रही है। बिहार DGP विनय कुमार ने बताया कि हत्या का कारण संपत्ति विवाद हो सकता है।
Sanjana Gupta
Hindi Content Writer | New Media Kiran
Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

