Top 5 This Week

Related Posts

मोरक्को: अमेरिकी टैरिफ पर राजनाथ सिंह का जवाब, बोले हम बड़ी सोच वाले

मोरक्को के कासाब्लांका में भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की सोच बड़ी है, इसलिए अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50% टैरिफ लगाया था।

रक्षा मंत्री ने कहा, “जो लोग खुले विचारों वाले और बड़े दिल वाले होते हैं, वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते।” उनका यह बयान भारत की रणनीतिक सोच और संयम को दर्शाता है।

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर निशाना

मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और पाकिस्तान पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को पूरी छूट दी गई थी और वे हर स्थिति के लिए तैयार थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की कार्रवाई सोच-समझकर और गैर-उकसावे वाली थी।

इसे भी पढ़ें: बरेली: अस्पताल संचालक के धोखे की शिकार युवती की मौत, निर्वस्त्र कर फेंका शव

राजनाथ सिंह ने भारत के डिजिटल परिवर्तन, स्टार्टअप क्षेत्र और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचा है और जल्द ही टॉप तीन में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। 10 साल पहले 18 यूनिकॉर्न थे, आज उनकी संख्या 118 हो चुकी है। रक्षा उद्योग में भारत 1.5 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन कर रहा है और 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद 100 से अधिक देशों को निर्यात किए जा चुके हैं।

राजनाथ सिंह ने प्रवासी भारतीयों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण की भी सराहना की और कहा कि यही भारतीय चरित्र की शक्ति को पूरी दुनिया में दिखाता है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles