रांची। रांची कृषि महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में राकेश कुमार महतो तथा लड़कियों के वर्ग में स्वीटी कुमारी ने चैम्पियन का खिताब जीता।शनिवार को संपन्न हुई दोदिवसीय प्रतियोगिता में एक सौ मीटर की दौड़ स्पर्धा में बालकों के वर्ग में राकेश कुमार महतो प्रथम, आकाश कुजूर द्वितीय तथा ऋषि महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिकाओं के वर्ग में पंजिका बाला कुमारी प्रथम, मान्यता शरण द्वितीय तथा विनीता मुर्मू तृतीय स्थान पर रहीं।
शॉट पुट में लड़कों के वर्ग में अभिषेक कुमार तथा लड़कियों में रीना कौशर प्रथम घोषित की गईं। भाला फेंक प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में मनीष कुजूर प्रथम तथा लड़कियों में प्रीति कुमारी मुर्मू प्रथम रहीं।
कुलसचिव डॉ नरेंद्र कुदादा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया और कहा कि कड़ी मेहनत करके वे रांची जिला, झारखंड प्रांत और देश में खेलकूद के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। खेलकूद के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जरूरी सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सतत कठिन परिश्रम और अनुशासन को मूल मंत्र मानें।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



