Top 5 This Week

Related Posts

Ranchi Water Tank Collapse: रांची में जर्जर पानी टंकी गिरी, मलबे में दबे मजदूर; एक की मौत

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना के पीछे स्थित एक पुरानी और जर्जर पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय वहां दो मजदूर काम कर रहे थे और दोनों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी।

मलबे से एक मजदूर का शव बरामद

राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दूसरे मजदूर की तलाश के लिए मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस और बचाव दल लगातार मौके पर मौजूद हैं और अभियान को तेज किया गया है।

फिलहाल मृत मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

काफी जर्जर हालत में थी पानी की टंकी

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस पानी की टंकी के गिरने से हादसा हुआ, वह काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। अचानक टंकी के ढहने से आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद राहत कार्य शुरू कराया। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और टंकी की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मलबा पूरी तरह हटाए जाने और बचाव अभियान पूरा होने के बाद नुकसान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles