https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Politics

संविधान बचाओ रैली:-Congress’s show of strength will gather in Ranchi

  • संविधान बचाओ रैली में प. सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल,
चाईबासा: केंद्र सरकार की नीतियों और संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 6 मई को रांची के पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। गुरुवार को चाईबासा कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने जानकारी दी कि जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने रांची पहुँचेंगे।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह राष्ट्रीय अभियान “संविधान बचाओ, संगठन सृजन” नाम से 40 दिनों तक चलेगा। इसके तहत राज्य से लेकर जिला, विधानसभा और ग्राम स्तर तक कार्यकर्ता जनता से संवाद करेंगे और संविधान की रक्षा के लिए समर्थन जुटाएँगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विरोधी नेताओं को निशाना बना रही है। सुप्रीम कोर्ट तक पर टिप्पणी की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में जातिगत जनगणना पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए राहुल गांधी को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि हाशिए के समाज को न्याय दिलाने का साधन है।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, सिकुर गोप, मानचुड़ी आल्डा, सुशील कुमार दास, जोसेफ केसरिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!