Shah Rukh Khan Daddy Cool Song: बॉलीवुड के सबसे अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक फिल्म ‘किंग’ का नया गाना आखिरकार आ गया है। शाह रुख खान और करीना कपूर खान को एक साथ परदे पर देखने वाले फैंस के लिए यह गाना खास तोहफा साबित हो रहा है। 27 नवंबर 2026 को जारी हुए ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। यह पार्टी एंथम न सिर्फ एनर्जी से भरपूर है बल्कि दोनों सुपरस्टार्स की केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया है।
फिल्म का पहला गाना शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ आया था। अब दूसरा गाना करीना कपूर के साथ रिलीज होने से फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। 15 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर एक साथ नजर आ रहे शाह रुख और करीना की यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है।

