भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के सुबह के सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी ने सुस्त शुरुआत की और प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बना रहा। सेंसेक्स 133.51 अंक की गिरावट के साथ 81,898.30 के स्तर पर और निफ्टी 48.90 अंक फिसलकर 25,179.05 के स्तर पर कारोबार करते दिखे। बाजार की इस सुस्त चाल के पीछे मुख्य रूप से आईटी और मेटल सेक्टर में देखी गई बिकवाली को जिम्मेदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal 19 November 2026: गुरुवार को किसे मिलेगा नया मौका, किसे रखना होगा धैर्य

