सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

7 जनवरी 2025

सरायकेला।सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार (संख्या जेएच11यू-6247) ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवती पूर्णिमा मुखी (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती का पैर टूट गया।

घटना के बाद का घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर “डॉक्टर” का लोगो लगा हुआ था, और उसमें सवार महिला ने खुद को सदर अस्पताल की चिकित्सक बताया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा। महिला ने अपनी कार में घायल को बिठाकर अस्पताल की ओर रुख किया, लेकिन बीच रास्ते में “मीटिंग” का हवाला देकर घायल को उतार दिया और वहां से कार लेकर चली गई।

परिजनों ने की मदद

घायल युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और रोड एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पूर्णिमा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

पूर्णिमा मुखी सरायकेला के मानिकबाजार गांव की निवासी हैं और सरायकेला बाजार के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। घटना के समय वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर पार्लर जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक ब्लॉक मोड़ के पास मुख्य सड़क पर पहुंची, कांड्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार महिला की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर नाराजगी जताई। उन्होंने घायल को बीच रास्ते में छोड़कर जाने के कदम को अमानवीय बताया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है, और पुलिस आरोपी महिला चिकित्सक से पूछताछ की तैयारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *