सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Stampede broke out among the female devotees and they were filled with panic:दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दुर्गा शोभायात्रा पर पथराव, तनाव के बाद पुलिस तैनात

31 मार्च 2025
बिहार: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रही श्रद्धालुओं की शोभायात्रा पर पथराव की घटना सामने आई है। इस हमले के कारण खासकर महिला श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और वे दहशत में आ गईं।
गाँव के लोगों ने आरोप लगाया है कि यह हमला एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किया गया, जो पहले से ही छतों पर एकत्र होकर शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कलश शोभायात्रा मोहम्मद अलाउद्दीन के घर के पास पहुंची, छत पर जमा लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले के दौरान बच्चे और महिलाएँ खुद को बचाने के लिए सड़क पर लेट गए और चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने गाँव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।
पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि इससे पहले होली के दिन भी कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें कुछ युवक घायल हो गए थे। हालांकि, उस समय बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन अब दुर्गा कलश शोभायात्रा पर हुए पथराव से गाँव में फिर तनाव का माहौल बन गया है।
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं। गाँव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *