https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Eastern States

राज्यपाल ने राजभवन उद्यान के कर्मचारियों को किया सम्मानित

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राजभवन उद्यान में कार्यरत कर्मियों द्वारा राज भवन के गुलाब ‘एलिना वेराइटी’ के ‘रोज सोसाइटी ऑफ रांची’ द्वारा आयोजित ‘100वें रोज शो’ में ‘क्वीन ऑफ द शो’ और ‘विनर ऑफ द शो’ के रूप में चयनित होने के लिए सम्मानित किया। राजभवन के गुलाब ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 22 श्रेणियों में से 8 श्रेणियों में प्रथम स्थान और 8 श्रेणियों में द्वितीय स्थान हासिल किया।

राज्यपाल ने उद्यान कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे समर्पण और लगन के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि राज भवन उद्यान नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां आने वाले लोग गुलाब की विभिन्न प्रजातियों की सुंदरता देखकर इसकी सराहना करते हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!