https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Eastern States

रांची में मनायी गयी जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती, केंद्रीय सरना समिति ने उन्हें ऐसे किया याद

रांची: झारखंड अलग राज्य की मांग करनेवाले प्रथम आंदोलनकारी, शिक्षाविद राजनीतिज्ञ और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती पर केंद्रीय सरना समिति ने रांची के कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड अलग राज्य की मांग करनेवाले महान प्रथम आंदोलनकारी थे. उनका सपना था कि झारखंड अलग राज्य बने और झारखंड के आदिवासी और मूलवासी का जीवन स्तर ऊंचा उठे और जल, जंगल, जमीन, भाषा-संस्कृति एवं खनिज संपदा की रक्षा हो सके. झारखंड अगल राज्य बना, लेकिन उनके सपने पूरे नहीं हुए.

बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार मुंडा विरोधी सरकार है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब ये आयोजन नहीं हो रहा है. फुटबॉल के मैदान में दर्शकों के बैठने के बैठने के लिए गैलरी भी बना दी गयी है, उससे फुटबॉल खिलाड़ियों की खेल के दौरान दुर्घटना भी हो जाती थी. उस गैलरी को हटाने के लिए केंद्रीय सरना समिति ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री, रांची नगर निगम के प्रशासक, उपप्रशासक और अभियंता प्रमुख को मांग पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया था, लेकिन रांची नगर निगम की लापरवाही के कारण उसे नहीं हटाया गया. इनकी जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है.

मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि राज्य सरकार एवं रांची नगर निगम द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो झारखंड में आंदोलन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, मुन्ना हेमरोम, विशाल मुंडा, आशीष मुंडा, राजू पहान, प्रेम लिंडा, आर्यन छतरी, चिकू लिंडा, शुभम मुंडा, विकास सांगा, आशीष लिंडा, भोला केसरी आदि उपस्थित थे.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!