रांची: विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई की संगठनात्मक बैठक का आयोजन दिनांक 05 जनवरी 2025 दिन रविवार को होटल लैंडमार्क में होना निर्धारित हुआ है। कार्यक्रम में ब्राह्मण शिरोमणि विप्र फाउंडेशन के संस्थापक व संयोजक भाई श्री सुशील ओझा( कलकत्ता) का आगमन हो रहा है। विप्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने जानकारी दी कि आगामी 5 जनवरी 2025 को प्रातः 9:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर भाई श्री सुशील जी ओझा का आगमन होगा। फाउंडेशन के पदाधिकारीयो द्वारा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रातः 10: 30 बजे विप्र फाउंडेसन कार्यकारिणी की निर्धारित बैठक में भी हिस्सा लेंगे ।बैठक में विप्र फाउंडेशन के क्रियाकलापों की विस्तृत चर्चा की जाएगी झारखंड में भी विप्र फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा बैठक में की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पूरे झारखंड के देवघर, दुमका ,बोकारो, धनबाद ,टाटा, चाईबासा, चक्रधरपुर, सिमडेगा, गुमला ,डाल्टनगंज ,रामगढ़, हजारीबाग, से भी जिला इकाई के सदस्य शामिल होंगे।
अपराहन 12.00 बजे से भाई श्री सुशील ओझा जी झारखंड के सभी विप्र बंधुओं को संबोधित करेंगे ओर पूरे देश मे विप्र द्वारा चलाये जा रहे निः शुल्क सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी लोगो के बीच रखेगे।
विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ,संगठन मंत्री अजय दाधीच, उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने जानकारी दी की सायं 5:00 बजे से 7:00 तक सभी सर्व समाज के सामाजिक व धार्मिक व व्यापारिक संस्थाओं की पदाधिकारी के साथ विचार संगोष्ठी का आयोजन श्री सुशील जी ओझा के सानिध्य में होटल लैंड मार्क में रखा गया है।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रतिदिन बैठकों का दौर चल रहा है मुख्य रूप से अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, संगठन महामंत्री अजय दाधीच, उपाध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा, शशांक भारद्वाज, प्रमोद सारस्वत ,अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा ,पवन शर्मा सहित काफी संख्या में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

