https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Accident

Road accident in Bihar: चार बारातियों की दर्दनाक मौत, पांच की हालत नाजुक

बिहार:बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ है। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित खातोपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी लोग लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 पहाड़चक के रहने वाले हैं।
परिजनों के मुताबिक सभी लोग बारात से लौट रहे थे, अहले सुबह खातोपुर के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के कारण यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का चक्का पंचर
हो जाने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत
हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बाराती में शामिल शत्रुष्न कुमार ने बताया कि वे लोग
साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र से एक बाराती में शामिल होकर लौट रहे थे। हालांकि वह दूसरी गाड़ी से पीछे-पीछे आ रहे थे। खातोपुर चीक के पास एक्सीडेंट के बाद सभी लोग सड़क पर गिरे पड़े थे। चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात से लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी लोग पहाड़चक के रहने वाले है। हादसे की वजह के बारे में डीएसपी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्कॉर्पियो का चक्का पंचर हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!