https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
awareness

New committee formed in Raruwan.आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा का संगठन विस्तार,

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मझगाँव में संगठन विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा की एक महत्वपूर्ण पहल में राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के रारूँवां प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं से संवाद स्थापित कर महासभा के सामाजिक उद्देश्यों, विचारों और कार्यों को साझा किया।
समाज के युवाओं के साथ सामाजिक समस्याओं और उनके समाधान की दिशा में गंभीर चर्चा की गई। युवाओं को आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा से जुड़कर सामाजिक एकता, पहचान और जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की गई।
इस दौरे के दौरान भांजबेड़ा फुटबॉल मैदान में रारूँवां प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से चक्रधर चातर को अध्यक्ष, विकास “हो” सिरका को उपाध्यक्ष, रविंद्र पिंगुवा को सचिव और अशीष हेम्ब्रम को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों का स्वागत आदिवासी परंपरा अनुसार गमछा और पगड़ी पहनाकर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड और पूर्व अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के अनुभव साझा किए और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपते हुए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, राष्ट्रीय क्रीड़ा सचिव नीलमोहन चातर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गोबिंद बिरूवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर शिदु, संयुक्त सचिव सिकंदर हेम्ब्रम, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, जिला सचिव ओएबन हेम्ब्रम तथा सदस्य दीप्तिकांत केराई, दारे बोदरा, राहुल कुल्डी, बिरसा कुदादा, बुधराम हेम्ब्रम सहित कई पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल संगठन के विस्तार को बल दिया, बल्कि क्षेत्रीय युवाओं में सामाजिक चेतना और एकता की भावना को भी सुदृढ़ किया।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!