https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

Daylight robbery of a shopkeeper in the capital Ranchi: हथियार दिखा कर दिया घटना को अंजाम

रांची : राजधानी रांची के गोंदा इलाके में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में दो अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
दुकान के मालिक राकेश ने बताया कि अचानक दो अपराधी हथियार लेकर दुकान में घुस आए और उनके साथ मारपीट करते हुए 1.67 लाख रुपए लूट लिए। राकेश ने बताया कि दोनों अपराधियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
एक अपराधी दुकान में हथियार तानते हुए ही घुसा और अंदर आते ही पैसा मांगने लगा। इस दौरान अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की, लगभग दस मिनट तक अपराधी दुकान में मौजूद रहे और जाने के समय दुकान का शटर बंद कर फरार हो गए।
फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!