https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crimeEastern States

Jharkhand News: IPS का घर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने उड़ाया नगद पैसे व टीवी

रांची : राजधानी में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दे आराम से सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे है। इस बार चोरों ने एक रिटायर IPS के घर को निशाना बनाया है। घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी, कडरू का है। चोरों ने दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर में घुस कर चोरी की और फरार हो गए।

आईजी से रिटायर हुए है बीके शर्मा

पीड़ित बीके शर्मा आईजी से रिटायर हुए है। चोरी के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईजी घर पर अकेले रहते थे। घटना के वक्त रिटायर्ड अधिकारी इलाज कराने डॉक्टर के पास गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे पैसे और टीवी की चोरी कर ली। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!