सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कारोबारी दिलीप गोयल को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

6 मार्च 2025

जमशेदपुर। बिष्टुपुर पुलिस ने शहर के कारोबारी दिलीप गोयल को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारीख को जुगसलाई के पुरानी बस्ती रोड स्थित पारीख भवन से गिरफ्तार किया।

दरअसल, 4 मार्च की रात करीब 9:24 बजे दिलीप गोयल को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी कंपनी को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी से हड़कंप मच गया, और दिलीप गोयल ने तुरंत इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने सिटी एसपी को इसकी जांच का निर्देश दिया और एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल तिवारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि उसने यह धमकी अपने एक परिचित मजदूर के मोबाइल से दी थी, यह कहते हुए कि उसका खुद का फोन रिचार्ज नहीं है। पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि दिलीप गोयल एएसएल ग्रुप और एएसएल मोटर्स के मालिक हैं। धमकी की खबर से जमशेदपुर के कारोबारी जगत में सनसनी फैल गई थी। लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई से राहत की बात यह रही कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया गया।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *