https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
विविध

शादी के मंडप से प्रेमिका ने दूल्हे को अगवा:-Become bride after the panchayat.

  • *शादी के मंडप से प्रेमिका ने दूल्हे को अगवा कर थाने पहुंचाया, पंचायत के बाद बनी दुल्हन*
मध्यप्रदेश:झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में एक अनोखी और रोमांचक घटना सामने आई है। यहां शादी के मंडप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की प्रेमिका अचानक वहां पहुंच गई और दूल्हे को अपनी कार में बैठाकर सीधे थाने ले गई। प्रेमिका का आरोप था कि उसके और दूल्हे सनी के बीच पिछले दस साल से प्रेम संबंध हैं और सनी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रहा था।
जैसे ही प्रेमिका को सनी की शादी की खबर मिली, वह अपने दोस्तों के साथ मंडप पर जा पहुंची। प्रेमिका ने सख्त कदम उठाते हुए सनी को मंडप से उठाया और थाने ले गई। थाने में दोनों परिवारों के बीच घंटों तक पंचायत चली। प्रेमिका ने सनी से शादी का वादा पूरा करने की मांग की। दोनों पक्षों की बातों और समझाइश के बाद आखिरकार सनी ने प्रेमिका से शादी करने की रजामंदी दे दी।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों की सहमति से मामला सुलझा और प्रेमिका सनी को लेकर मध्यप्रदेश के दतिया स्थित अपने गांव चली गई, जहां अब दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं। रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामला शांतिपूर्वक हल हो गया है। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, क्योंकि शादी के मंडप से दूल्हे को अगवा करने का यह मामला सबके लिए हैरानी का विषय बन गया है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!