https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Sports

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार

चाईबासा: आगामी 19 एवं 20 जनवरी को पश्चिम सिंहभूम जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता चाईबासा के एसोसिएशन मैदान में पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है,

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होगी जैसे की अंडर 14 में ट्राई थलन, अंडर 16 में 60 मी ,600 मी ,लंबी कूद, गोला फेक, अंडर 18 में 100 मीटर ,200 मी, 1000 मी, लंबी कूद, गोला फेंक अंडर 20 में 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मी, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर ,लंबी कूद, पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर, 200 मी, 400 मी, 800 मीटर ,1500 मी, 5000 मी ,लंबी कूद आदि स्पर्धाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगी इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सुबह 8:00 बजे से नामांकन करना जरूरी है। अंडर 14 और 16 के चयनित खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय अंतर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बाकी चयनित खिलाड़ी 2025 में जो भी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी उसमें पश्चिमी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तकनीकी पदाधिकारी का एक दिवसीय कार्यशाला

जिला के तकनीकी पदाधिकारीयों एवं सीनियर खिलाड़ियों को नये नये जानकारी के लिए एक कार्यशाला आयोजित किया गया।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!