धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए ताइवान और अमेरिका में रहने वाले चीनी मूल के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों, कलाकारों और लोकतंत्र समर्थकों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से चीन से बाहर रह रहे उन लोगों का है...
