https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Southern states

ट्रेन में मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, हैदराबाद से दिल्ली आ रही ट्रेन में हुई ये वारदात

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर में चलती ट्रेन में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में हुई, जो हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी। तभी नागपुर में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। नागपुर रेलवे पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चोरी का विरोध करने पर मार डाला

जानकारी के अनुसार, मोबाइल और 1700 रुपये चोरी कर 4 युवको ने चलती ट्रेन में यात्री की हत्या कर दी। यात्री ने मोबाइल चोरो का विरोध किया तो चोरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को इतना मारा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 30 साल के शशांक रामसिंह राज के रूप में की गई है।

जब चोरों ने युवक का मोबाइल फोन और पैसे चुरा लिया तो दोनो के बीच विवाद हो गया। ट्रेन की जनरल बोगी में मौजूद चार युवकों ने 30 वर्ष के शशांक रामसिंह राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

रेलवे पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहमद फैयाज ,सय्यद समीर, मोहमद अमात और मोहमद खैसर बताए जा रहे हैं। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं और दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन जब नागपुर से गुजर रही थी तभी ट्रेन में हंगामा हुआ और हंगामा इतना बढ़ा की चार युवकों ने शशांक रामसिंह राज को हाथ और लात से मरना शुरू किया। चार लोगों ने इस कदर शशांक को पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!