Top 5 This Week

Related Posts

Teachers’ Day Celebration at Motilal Nehru Public School: शिक्षकों का सम्मान हुआ, पर डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर स्टेज के नीचे रखने पर उठा सवाल

Jamshedpur: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल  में आज शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और मंच पर “Happy Teacher’s Day – Thank you for guiding us” का बैनर लगाया गया था।

कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनकी तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

लेकिन व्यवस्था पर सवाल 

समारोह की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें डॉ. राधाकृष्णन की फूल-मालाओं से सजी तस्वीर स्टेज पर नहीं, बल्कि स्टेज के नीचे फर्श पर रखी हुई दिख रही है, जबकि सम्मान समारोह स्टेज पर हो रहा है।

शिक्षा जगत की परंपरा के अनुसार, शिक्षक दिवस का पूरा कार्यक्रम ही डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर आधारित होता है, इसलिए उनकी तस्वीर स्टेज पर मध्य में, सम्मानजनक और ऊंचे स्थान पर दीप प्रज्वलन के साथ होनी चाहिए।

अभिभावकों और शिक्षाविदों का कहना है कि यह अनजाने में हुई व्यवस्था की चूक हो सकती है, लेकिन भविष्य में इसका ध्यान रखना जरूरी है। जिनके नाम पर शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है, उनका स्थान सबसे ऊपर और मंच पर होना चाहिए।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष:

इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles