https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

मणिपुर: बिष्णुपुर में आतंकियों का हमला, असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 5 घायल

Home » मणिपुर: बिष्णुपुर में आतंकियों का हमला, असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 5 घायल
मणिपुर: बिष्णुपुर में आतंकियों का हमला, असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 5 घायल

मणिपुर: बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमला कैसे हुआ?

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके में उस समय हुई जब असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। अचानक घात लगाकर बैठे आतंकियों ने वाहन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलीबारी में दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच घायल जवानों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

हमले की खबर मिलते ही असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टुकड़ी मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में इलाके की घेराबंदी की गई और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमला किस संगठन ने अंजाम दिया।

हमले के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आसपास के गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव ने दोहराया लालू का पुराना अंदाज, बस्तियों में उतारा हेलीकॉप्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!