Top 5 This Week

Related Posts

मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई मौत

डेस्क: बॉलीवुड और नॉर्थ-ईस्ट के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हो गया। वे वहां नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के लिए गए थे।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक, जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

जुबीन गर्ग के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी आवाज और गानों ने न सिर्फ असम बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों को खास पहचान दी थी।

असम के मंत्री ने की पुष्टि

असम सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने भी सोशल मीडिया पर जुबीन गर्ग के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि “असम ने केवल एक आवाज नहीं, बल्कि अपनी धड़कन खो दी है। जुबीन दा सिर्फ गायक नहीं थे, वे हमारी संस्कृति और पहचान के प्रतीक थे। उनका जाना एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।”

जुबीन गर्ग ने अपनी अनूठी आवाज से बॉलीवुड और नॉर्थ ईस्ट के संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी थी। ‘या अली’ जैसे सुपरहिट गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार गोपालगंज में करंट से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles