Kal Ka Rashifal 14th Jan 2026: कल 14 जनवरी 2026 बुधवार का दिन है और मकर संक्रांति का पावन पर्व भी है। यह दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कल का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर व्यापार स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा आइए जानते हैं कल का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि

कल का दिन आपके लिए बेहद फेवरेबल रहेगा। आप तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में किसी व्यक्ति से बड़ा धन लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। घर में फंक्शन होने से शेड्यूल में बदलाव आ सकता है जिसकी वजह से काम थोड़ा डिले हो सकता है। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां खत्म होंगी जिससे मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली अंक 1 और शुभ रंग लाल है। उपाय के रूप में हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
वृष राशि

कल का दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापारिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत जारी रखें बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे जिससे उलझन का समाधान मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। भाग्यशाली अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। उपाय के रूप में माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि

कल का दिन अनुकूल बना रहेगा। दिन को अपने तरीके से बिताने की कोशिश करेंगे और काम में भी मन लगेगा। बिजनेसमैन जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं जिससे व्यापार को ग्रोथ मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। माता का स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा। भाग्यशाली अंक 5 और शुभ रंग हरा है। उपाय के रूप में गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि

कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे और आय में इजाफा होगा। बच्चों के साथ कुछ वक्त गुजारेंगे जिससे खुशी मिलेगी और माइंड भी फ्रेश फील करेगा। पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। रिश्तेदार के आने की खुशी में अच्छे पकवान बनाएंगे। भाग्यशाली अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। उपाय के रूप में शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि

कल का दिन बेहतर रहने वाला है। तमाम उलझनों से मुक्ति मिलेगी और परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। किसी योजना पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं जिसमें दोस्तों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से किसी विषय पर बात हो सकती है और वे आपकी बातों से सहमत भी हो सकते हैं। भाग्यशाली अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है। उपाय के रूप में सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि

कल का दिन उत्तम साबित होगा। सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे उसके बाद ही किसी अन्य कार्य की योजना बनाएंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार विमर्श करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए दिन बेहद खास है प्रमोशन मिलने की संभावना है। मन रचनात्मक चीजों की तरफ रहेगा पेंटिंग भी बना सकते हैं। भाग्यशाली अंक 5 और शुभ रंग आसमानी है। उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि

कल का दिन लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमाएंगे और भौतिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक रिश्तों का बड़ा फायदा होगा कोई अटका हुआ कार्य कंप्लीट हो जाएगा। राइटर नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे समाज द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं जहां मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली अंक 6 और शुभ रंग गुलाबी है। उपाय के रूप में लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि

कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें। जीवन में नई जिम्मेदारियां आएंगी जिसे बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। मेहनत और लगन देखकर जूनियर भी सीखने की कोशिश करेंगे। तली भुनी चीजों को खाने से बचें इससे स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे। किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। भाग्यशाली अंक 9 और शुभ रंग मैरून है। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि

कल का दिन उत्तम रहने वाला है। धन लाभ कमाने के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे जिनका लाभ लेकर जीवन में तरक्की कर सकते हैं। दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीख सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में जरूर मिलेगा। महिलाएं अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं। भाग्यशाली अंक 3 और शुभ रंग पीला है। उपाय के रूप में केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि

कल का दिन मिला जुला रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे जिसके अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। जीवन साथी के साथ शॉपिंग का प्लान बनाएंगे और किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचें इससे इमेज अच्छी बनेगी। समय रहते ऑफिस के सारे काम निपटा लेंगे जिससे टाइम से घर जा सकें। स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर सतर्क रहें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। भाग्यशाली अंक 8 और शुभ रंग नेवी ब्लू है। उपाय के रूप में शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि

कल का दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यापार के लंबित मामलों को किसी करीबी की मदद से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में सफलता मिलेगी और मन में नए विचार आ सकते हैं। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी जिससे मिलकर खुशी होगी। भाग्यशाली अंक 4 और शुभ रंग बैंगनी है। उपाय के रूप में गरीबों को कंबल दान करें।
Kal Ka Rashifal 14th Jan 2026: मीन राशि

कल का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं जिससे घर आकर्षक और सुंदर लगेगा। रियल एस्टेट का बिजनेस कर रहे व्यक्ति जल्द ही हाउसिंग प्रोजेक्ट को लॉन्च कर सकते हैं। डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं जिसके लॉन्ग टर्म में फायदे मिलेंगे। किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्यशाली अंक 7 और शुभ रंग हल्का नीला है। उपाय के रूप में भगवान विष्णु की पूजा करें।
अस्वीकरण: यह राशिफल ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।



