रांची : राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो. सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरिदी उर्फ आर्यन बताये गये। इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये हैं। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया।

सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ सदंही लोग नकली नोटों का काला कराोबार करते हैं। साथ ही बताया गया कि किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम गठित की गयी। गठित टीम बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और तीन संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि नकली नोट का कारोबार करने के वास्ते उनका संगठित आपराधिक गिरोह काम करता है। गुजरे करीब एक साल से नकली नोटों का यह काला कारोबार किया जा रहा है। इस काम में राजधानी के कई लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने पुलिस के सामने और भी कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगनाह तक पहुंचने की जुगत में जुट गयी है। इन लोगों को दबोचने में एसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह, आरक्षी सूरज खाडिया और सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



