Top 5 This Week

Related Posts

मध्य प्रदेश के खंडवा में माता प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर डूबा, 12 लोगों की मौत

खंडवा, मध्य प्रदेश: खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम जामली में मातृ प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। स्थानीय नदी में ट्रैक्टर-ट्राली गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पुलिया से नदी में जा गिरा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और इसमें आठ बालिकाएं भी शामिल हैं। ट्राली में लगभग 20 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस ने शाम छह बजे तक 11 शव निकालने की पुष्टि की है।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बचाव एवं राहत कार्य अभी जारी है।

ये भी पढ़ें: IBPS PO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस पीओ मेंस का एडमिट कार्ड जारी, 12 अक्टूबर को होगी परीक्षा, इस लिंक से करें डाउनलोड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles