https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

आलोक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Home » आलोक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
आलोक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार के पास बुधवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पंकज साव और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और संभवतः आज मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि, मुख्य आरोपी आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा अब भी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

भाई ने छह लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

घटना के बाद मृतक के भाई मनोज भगत ने कदमा थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, मोहित सिंह, राजन सिंह, विकास सिंह, मनीष पांडेय और सुमित सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। मनोज के अनुसार, आलोक बुधवार सुबह 10:30 बजे पूजा के लिए फूल लेने गया था। वापसी के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया। आकाश ने उसके सीने में गोली मारी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। आलोक अपनी जान बचाने के लिए पास के बिल्लू के घर में घुसा, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में आलोक को टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विवाद का कारण: बदले की साजिश

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीते 3 नवंबर को काली पूजा विसर्जन के दौरान आकाश और आलोक के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में कदमा थाना में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आकाश ने आलोक की हत्या की योजना बनाई। बुधवार को सभी ने मिलकर आलोक को रोका। पहली गोली आकाश ने चलाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!