सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Two girls raped in Sadar hospital premises! 4 नाबालिग आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

9 फ़रवरी 2025

रांची : रांची में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना सदर अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार की देर रात हुई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी नाबालिग है। लोअर बाजार पुलिस ने आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के लिए सदर थाना क्षेत्र की 2 लड़कियां गयी थी, लेकिन लौटने के दौरान 4 नाबालिग लड़कों ने उन्हें बहलाया-फुसलाया। इसके बाद दोनों लड़कियों को 2 लड़के अपने साथ सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में खाली पड़े एक कमरे में ले गए। कमरे का दरवाजा छिटकिनी लगाकर अंदर से बंद कर लिया गया, जबकि 2 अन्य नाबालिग लड़के कमरे के बाहर पहरा देने लगे। कुछ समय बाद अस्पताल के स्टाफ और सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और लड़कों को देखकर पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि उनके 2 साथी 2 लड़कियों के साथ कमरे में हैं।

इसके बाद कमरा खुलवाने की कोशिश की गयी, तो वे कमरा नहीं खेल रहे थे। जब कमरा खोला तो लड़कियों के साथ 2 लड़के मिले। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी और साथ ही इसकी सूचना लोअर बाजार थाना को भी दी गयी। पुलिस मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ले गयी और पीड़िता की अस्पताल में चिकित्सकीय जांच भी करायी गयी। मामले में लोअर बाजार पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें बहला-फुसलाकर आरोपी सदर अस्पताल परिसर के एक कमरे में ले गये थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *