रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान – “राष्ट्रहित सर्वोपरि, किसानों के साथ कोई समझौता नहीं”

14 अगस्त 2025
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान – “राष्ट्रहित सर्वोपरि, किसानों के साथ कोई समझौता नहीं”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने India TV से बातचीत में सिंधु जल समझौते, ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद और प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने साफ कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना में विश्वास करता है, लेकिन राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।

सिंधु जल समझौते पर तीखा हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अतीत में कांग्रेस के नेतृत्व में हुए सिंधु जल समझौते ने देश के किसानों के साथ अन्याय किया।“सिंधु, झेलम और चिनाब – तीनों नदियां हमारी हैं, लेकिन 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया गया, यहां तक कि नहर बनाने के लिए धन भी दिया गया। यह किसानों के साथ ऐतिहासिक अन्याय था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने समाप्त किया,” उन्होंने कहा।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार अब यह पानी भारत के खेतों और किसानों की प्यास बुझाने के लिए उपयोग होगा।

ट्रंप के टैरिफ विवाद पर प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर उन्होंने कहा –“भारत किसी के साथ दुश्मनी नहीं चाहता, लेकिन अपने हितों की बलि भी नहीं देगा। कोई भी समझौता केवल देश के हितों को ध्यान में रखकर ही होगा।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि 144 करोड़ की आबादी के साथ भारत खुद एक विशाल बाजार है और दुनिया का कोई देश हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

स्वदेशी और मेक इन इंडिया का समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ आह्वान का समर्थन करते हुए चौहान ने कहा कि यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का अभियान है। विदिशा और रायसेन में किसान, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग तिरंगा लेकर इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। “देशभक्ति का रंग हर जगह दिखाई दे रहा है – झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,” उन्होंने कहा।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाने वालों पर उन्होंने टिप्पणी की –“जो भी सेना पर सवाल करता है, वह न केवल देश की नजरों में गिरता है, बल्कि खुद के सम्मान को भी खो देता है।”

किसानों के लिए सरकार की प्राथमिकताएं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, सही मूल्य दिलाना और प्राकृतिक आपदाओं में भरपाई सुनिश्चित करना है। कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा –“किसानों के साथ कोई समझौता नहीं होगा, चाहे इसके लिए हमें कितना भी नुकसान क्यों न उठाना पड़े।”

केंद्रीय मंत्री ने अपील की कि लोग अपने दैनिक जीवन में जरूरत का सामान देश में बने उत्पादों से खरीदें।“अपने गांव, जिले और राज्य के कारीगरों, किसानों, महिला समूहों और MSME को मजबूत बनाएं। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा।”

ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी, बिहार पुलिस ने दिल्ली से यूपी तक शुरू की तलाश

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *