Top 5 This Week

Related Posts

पवन सिंह की NDA में वापसी पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले शाहाबाद-मगध में वोटों का बिखराव रुकेगा

रोहतास: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को रोहतास में मीडिया से बात करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एनडीए में वापसी पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के आने से शाहाबाद और मगध क्षेत्र में वोटों का बिखराव रुक जाएगा और गठबंधन को सीधा फायदा मिलेगा।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पवन सिंह को एनडीए में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि “लोकसभा चुनाव 2024 में हमने वोटों के बिखराव का नुकसान उठाया। मैंने तब भी कहा था और अब भी कह रहा हूं कि डिवीजन की वजह से नतीजे हमारे खिलाफ गए। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हम वोटों का डिवीजन रोकेंगे।”

कुशवाहा ने किया पवन सिंह का स्वागत

एनडीए में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एंट्री को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह कदम सिर्फ शाहाबाद और मगध तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि बिहार के अन्य इलाकों में भी एनडीए को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, “हम एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हम गठबंधन के हित में सोचते हैं और उसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: Bihar Election News: अररिया में ‘हैट्रिक’ लगाने की लड़ाई, दांव पर है कांग्रेस और बीजेपी के 2 मौजूदा विधायकों की प्रतिष्ठा

विशेषज्ञों का मानना है कि पवन सिंह का एनडीए में दोबारा शामिल होना पार्टी को उन इलाकों में बड़ा लाभ दिला सकता है जहां भोजपुरी कलाकारों का जनाधार मजबूत है। कुशवाहा के बयान से साफ है कि गठबंधन 2025 विधानसभा चुनाव में वोटों की एकजुटता पर फोकस कर रहा है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles