https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

Four IED bombs were defused:पश्चिमी सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने नष्ट किए बंकर,

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ इस इलाके में विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की विभिन्न इकाइयों ने एक विशेष अभियान शुरू किया है।
यह अभियान 4 अप्रैल 2025 से छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2025 को जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के पास सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। यहां नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए चार आईईडी बम बरामद किए गए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया। इन विस्फोटकों का उद्देश्य सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना था, लेकिन सतर्कता के चलते यह प्रयास विफल कर दिया गया।
इसके साथ ही, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगलों में बने 16 भूमिगत नक्सली बंकर भी मिले। इन बंकरों में लगभग 45 से 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी। सुरक्षाबलों ने इन बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे नक्सलियों के छिपने और साजिश रचने के अड्डों पर बड़ा असर पड़ा है।
इस अभियान में चाईबासा जिला पुलिस के साथ झारखंड जगुआर, कोबरा 203 और 209 बटालियन तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन शामिल हैं। इस संयुक्त अभियान के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की उपस्थिति मजबूत हुई है और स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा की भावना बढ़ी है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!