आयोग के प्रेस नोट के मुताबिक सफल उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित होने के दो हफ्ते के भीतर भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो उम्मीदवार पहले से इस साइट पर रजिस्टर्ड हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। इसके बाद उम्मीदवारों को सिलेक्शन सेंटर और SSB इंटरव्यू की तारीख उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
उम्मीदवारों को उम्र और शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र SSB इंटरव्यू के दौरान संबंधित सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड में जमा करने होंगे। आयोग ने साफ कहा है कि मूल प्रमाण पत्र UPSC को नहीं भेजने हैं।
मार्क्स और कट-ऑफ कब आएंगे?
प्रेस नोट के अनुसार इस परीक्षा के अंक और कट-ऑफ अंक पूरी प्रक्रिया खत्म होने यानी अंतिम रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
मदद कहां से मिलेगी?
परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार कामकाजी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक UPSC परिसर में बने फैसिलिटेशन काउंटर पर जा सकते हैं। इसके अलावा आयोग के कैंडिडेट हेल्पडेस्क नंबर 011-24041001 और 011-40303444 पर सभी दिनों में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। SSB या इंटरव्यू से जुड़े सवालों के लिए आर्मी को पहली पसंद बताने वाले उम्मीदवार 011-26175473 पर, नेवी/नेवल एकेडमी वाले 011-23010097 पर और एयरफोर्स वाले 011-23010231 (एक्सटेंशन 7645/7646/7610) पर संपर्क कर सकते हैं।