Top 5 This Week

Related Posts

महाकुंभ में स्नान के दौरान दिग्गज नेता की मौत, हार्टअटैक से गई जान

प्रयागराज: महाकुंभ में पवित्र स्नान के दौरान एनसीपी शरद पवार गुट के नेता महेश कोठे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी संगम में पानी के अंदर उन्होंने छाती में दर्द और बैचेनी की शिकायत की। तुरंत उन्हें समीप के चिकित्सा शिवर में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति पर कुंभ में शाही स्नान था, इस स्नान में शामिल होने के लिए महेश कोठे मुंबई से त्रिवेणी संगम पहुंचे थे। कोठे कपड़े उतारकर पानी के अंदर गए, अभी वह स्नान कर ही रहे थे कि उन्हें घबराहट होने लगी। देखते ही देखते वह बदहवास हो गए, उनकी हालत खराब देख उनके साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत पास के चिकित्सा शिवर में लेकर गए।
बता दें कोठे सोलापुर के पूर्व मेयर और एनसीपी शरद पवार के वरिष्ठ नेता थे। उनकी मौत पर एनसीपी नेताओं ने दुख जताया है। बताया जा रहा है कि उनकी इलाके में मजबूत पकड़ थी, पार्टी में उनकी जमीनी नेता के रूप में अलग ही पहचान थी। पुलिस के अनुसार कोठे की उम्र करीब 60 साल थी, परिजन उन्हें चिकित्सा शिविर में लेकर पहुंचे थे।
फिलहाल शुरुआती जांच में मामला दिल का दौरा पड़ने से सामान्य मौत का लग रहा है। डॉक्टरों ने पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कोठे का शव बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर लाया जाएगा। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में सांस फूलने या घबराहट होने पर खुली जगह पर जाएं। परेशानी बढ़ने पर तुरंत समीप के चिकित्सा शिविर में संपर्क करें।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles