शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव: आत्मविश्वास से लबरेज INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी, बोले- “जीत हमारी होगी”

9 सितंबर 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव: आत्मविश्वास से लबरेज INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी, बोले- "जीत हमारी होगी"

उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले INDIA गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी पार्टी और पूरा गठबंधन इस चुनाव में जीत दर्ज करेगा।

जस्टिस रेड्डी ने कहा कि उनकी लड़ाई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की नहीं, बल्कि लोगों की अंतरात्मा को जगाने की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल मतदाताओं को सही दिशा दिखाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी क्रॉस-वोटिंग को लेकर कोई बात नहीं की और न ही उनकी ऐसी कोई योजना है।

जब उनसे गृहमंत्री अमित शाह के बयानों पर प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “आप कितने दिन बाद ये सवाल पूछ रहे हैं, क्या मैं रोज वही बात दोहराऊं?”

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के पूर्व सलाहकार पीटर नवारो की भारत को गीदड़भभकी, कहा – “दिल्ली को माननी होगी अमेरिका की बात”

कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?

जस्टिस रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं और गोवा के लोकायुक्त का भी दायित्व संभाल चुके हैं। विपक्ष का कहना है कि यह चुनाव केवल उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वालों बनाम राजनीतिक विचारधारा पर आधारित है।

जीत के लिए जरूरी आंकड़ा

लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 781 सांसद हैं, जिनमें से मतदान में शामिल होने वालों की संख्या 669 रह गई है क्योंकि बीजेडी, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान किया है।
इस स्थिति में किसी भी प्रत्याशी को जीतने के लिए 385 सांसदों का समर्थन चाहिए होगा। विपक्ष को भरोसा है कि उसके पास यह आंकड़ा जुटाने की क्षमता है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *