Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में भी होगा ग्लास ब्रिज का रोमांच, जाने कहां कहां

रांची : झारखंड के पर्यटकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव जल्द ही मिलने वाला है। CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक की सुविधा शुरू की जाएगी। यह योजना बिहार के राजगीर की तर्ज पर लागू की जा रही है, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा।

राज्य के रांची जिले के दशम फॉल, हुंडरू फॉल और नेतरहाट के मंगोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए आवश्यक जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है और राजगीर में ग्लास ब्रिज निर्माण करने वाली परामर्शी कंपनी से संपर्क कर लिया है। परामर्शी कंपनी को इन तीनों स्थानों पर ग्लास ब्रिज बनाने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इस रिपोर्ट में पर्यटकों की संभावित संख्या, साइट की पूरी जानकारी, ज़मीन का अधिग्रहण, ब्रिज का डिज़ाइन, सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस मॉडल जैसी सभी जरूरी जानकारियाँ शामिल होंगी। कंपनी को इन स्थानों पर आनेवाले पर्यटकों की संख्या का अनुमान लगाने के साथ-साथ आवश्यक जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया है।

अब तक देश में केवल दो ही ग्लास ब्रिज स्थापित किए गए हैं—पहला सिक्किम के पेलिंग में और दूसरा बिहार के राजगीर में। झारखंड में ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक की शुरूआत से राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और झारखंड को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाएगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles