शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मैच को BCCI ने क्यों दी मंज़ूरी?

29 जुलाई 2025
एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मैच को BCCI ने क्यों दी मंज़ूरी?

एशिया कप 2025 का शेड्यूल घोषित होते ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर संसद से लेकर सोशल मीडिया तक घमासान मच गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आमने-सामने होंगी। लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने हालातों के बीच ये सवाल उठने लगा है कि क्या भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना चाहिए?

बीसीसीआई क्यों तैयार हुआ भारत-पाकिस्तान मैच के लिए?

इस बार बीसीसीआई ने बहुपक्षीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर आपत्ति नहीं जताई है। इसके पीछे एक बड़ा रणनीतिक कारण है – 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी। ओलंपिक जैसी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेज़बानी के लिए किसी भी देश को खेल के मैदान में ‘निष्पक्ष’ और ‘राजनीति से मुक्त’ छवि बनानी होती है। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को इसी छवि निर्माण की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

भारत सरकार ने हॉकी में भी पाकिस्तान को खेलने की अनुमति दी

सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत में होने वाले एशिया कप और जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने की मंज़ूरी दी है। इसका असर यह पड़ा कि क्रिकेट में भी पाकिस्तान के साथ खेलने की राह आसान हो गई। हालांकि, खेल मंत्रालय यह कहकर बीसीसीआई के फैसले से दूरी बनाता है कि बोर्ड उस पर लागू राष्ट्रीय खेल संहिता (Sports Code) के दायरे में नहीं आता।

ये भी पढ़ें: आठ महीने बीत गए, कोई आरोपपत्र नहीं: जिरीबाम नरसंहार

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *