Top 5 This Week

Related Posts

महिला ने रची थी रिटायर्ड BSL कर्मी की हत्या और लूट की घिनौनी साजिश, 2 गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में 1 दिसम्बर को 67 वर्षीय रिटायर्ड बीएसएल कर्मी ललन सिंह पर गोली चलाकर उन्हें घायल करने के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला सहित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के अनुसार, आरोपियों ने योजना बनाई थी कि वे ललन सिंह की हत्या करेंगे और उनके घर जाकर पैसे लूटेंगे, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो पाई।

ललन सिंह एक मनी लेंडर (money lender) हैं, जो पैसे उधारी पर देते हैं। आरोपियों को शक था कि उनके पास काफी पैसा होगा, इसलिए उन्होंने षड्यंत्र रचकर ललन सिंह को उस जगह बुलाया और गोली चला दी। यह महिला पिछले छह महीने से ललन सिंह के संपर्क में थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक दोस्त से मोबाइल फोन उधार लिया था। सेक्टर 12 थाना में मामला संख्या 136/2024 दिनांक 1 दिसम्बर 2024, धारा 118 (2)/109/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वादी ललन सिंह के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोशन कुमार उर्फ देव कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं, जिनका स्थायी पता चंद्रपुरा, महाराजगंज, जिला छपरा,

बिहार है, जबकि वर्तमान पता दुंदी बाग झोपड़ी, बीएस सिटी, बोकारो है। दूसरे आरोपी की पहचान पुष्पा उर्फ सुमन देवी (26 वर्ष) के रूप में की गई है, जिनका पता सेक्टर 12/बी, जोड़ा टावर, बोकारो है, जबकि स्थाया पता बेलहट, भागलपुर, बिहार है।रोशन कुमार का एक आपराधिक इतिहास भी है। वह पहले भी एक मामले में शामिल रह चुका है, जिसका मामला संख्या City/48 है, जिसमें धारा 18/302/324/326/34 IPC लगाई गई थी।
पुलिस ने इस मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण सामान ब किए हैं, जिनमें एक देशी पिस्टल और एक गोली (कार सहित) शामिल है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर: JH 09AJ 8642) और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles