Top 5 This Week

Related Posts

सुजीत सिन्हा गिरोह के 06 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, हथियार एवं नगदी बरामद

पलामू: पलामू पुलिस को बाहर जनवरी की रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुजीत सिन्हा गिरोह के कुछ सदस्य बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में के०के० मेमोरियल स्कूल के बगल के एक खाली मकान में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार शहर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान की घेराबंदी की और जांच के दौरान 06 अपराधकर्मियों को अवैध हथियारों एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सभी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य हैं और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे।

बरामद सामग्री की सूची:

1. 7.65 mm लोडेड पिस्टल – 02
2. 7.65 mm खाली मैगजीन – 01
3. 7.65 mm की गोली – 04
4. 9 mm की गोली – 07
5. Vivo मोबाइल – 02
6. Oppo मोबाइल – 03
7. Realme मोबाइल – 01
8. Samsung मोबाइल – 05
9. नकद राशि – ₹10,130/-
10. बैग और कपड़े

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं विवरण:

1. प्रिंस कुमार (25), पिता- ललन सिंह, ग्राम- एगहारा, थाना- एनटीपीसी खैरा, जिला- औरंगाबाद, बिहार।
2. अमित कुमार शर्मा उर्फ सोनू (26), पिता- संतोष शर्मा, ग्राम- तुतवाड़ी मोहल्ला, थाना- कोतवाली, जिला- गया, बिहार।
3. सौरभ सिंह (24), पिता- मनोज कुमार सिंह, ग्राम- कृष्णा नगर कॉलोनी, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया, बिहार।
4. अमित चौधरी उर्फ ऋतिक चौधरी (25), पिता- रविंद्र चौधरी, ग्राम- मेरौनी, थाना- भवनाथपुर, जिला- गढ़वा।
5. समीर अंसारी उर्फ नसरू (33), पिता- स्व. जसीम अंसारी, ग्राम- महुदडवा, थाना- तरहसी, जिला- पलामू।
6. धर्मेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बबलू पांडेय (37), पिता- सरयू पांडेय, ग्राम- आमर, थाना- मझिआंव, जिला- गढ़वा।

अधिकारियों की सराहनीय भूमिका:
इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने कुशल नेतृत्व और समर्पण से कार्य किया।

छापेमारी दल के प्रमुख सदस्य:

1. पु.नि. देवव्रत पोद्दार, थाना प्रभारी, शहर थाना।
2. पु.अ.नि. तंजिलुल मन्नान मनौवर।
3. पु.अ.नि. ऋषिकेश कुमार दुबे।
4. पु.अ.नि. संगीता कुमारी झा।
5. स.अ.नि. राकेश कुमार।
6. स.अ.नि. भूपेंद्र सिंह।
7. आरक्षी मधु कुमार।
8. शाहिन परवेज।
9. सत्येंद्र कुमार यादव।
10. राकेश कुमार सिंह।
11. नंदलाल पटेल।
12. पंचम तिवारी।
13. चालक श्रीकांत पांडेय।
14. रामचंद्र राम

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कांड संख्या- 33/2025 के तहत आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles