Top 5 This Week

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में फिर से गुलजार होंगे 12 पर्यटन स्थल, 29 सितंबर से मिलेगी आमद की इजाज़त

डेस्क: जम्मू-कश्मीर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य के 12 पर्यटन स्थलों को 29 सितंबर से दोबारा खोला जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के साथ हुई संयुक्त मुख्यालय बैठक में गहन समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया।

क्यों बंद किए गए थे पर्यटन स्थल?

22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से कई पर्यटन स्थलों को एहतियातन बंद कर दिया गया था। अब हालात की समीक्षा के बाद प्रशासन ने इन्हें फिर से खोलने का आदेश दिया है।

ये पर्यटन स्थल खुलेंगे

सूत्रों के अनुसार, जिन जगहों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है, उनमें शामिल हैं—

  • कश्मीर संभाग: अरु घाटी, राफ्टिंग पॉइंट यान्नर, अक्कड़ पार्क, बिजबेहरा का पादशाही पार्क, अनंतनाग का दारा शिकोह गार्डन, कमान पोस्ट और बारामूला का इको-पार्क खदनियार।

  • जम्मू संभाग: रामबन का दागन टॉप, कठुआ का धागर, रियासी का चिंका, रियासी के सलाल में शिव गुफा और डोडा का पादरी।

प्रशासन का मानना है कि इन स्थलों के खुलने से राज्य में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही सुरक्षा बलों की निगरानी में पर्यटकों को सुरक्षित माहौल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि सरकार आने वाले दिनों में और भी पर्यटन स्थलों को खोलने पर विचार कर रही है, ताकि जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती का पूरा लाभ पर्यटकों को मिल सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ें।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मोदी-नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, लाखों महिलाओं के खाते में भेजे 10,000 रुपये, ‘महिला रोजगार योजना’ लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles