चाईबासा: आज दिनांक 31 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीते, महिलाओं के 10 किलोमीटर दौड़ में बा माइ तिरीया स्वर्ण पदक सावित्री गुइया कांस्य पदक, अंडर 16 बालिकाओं में पूजा महतो रजत पदक अंडर 20 बालक में सन्नी कोड़ा कांस्य पदक जीत कर पश्चिमी सिंहभूम जिला का नाम रौशन किया, यहां से चयनित खिलाड़ी 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित हो रही नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इनके जीत पर पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद श्रीमती जोबा माझी संरक्षक मुकुंद रुंगटा अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार, बलराज हिंदवार ,धर्मेंद्र हांसदा महासचिव अजय नायक कोषाध्यक्ष दिपक पासवान संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महातो, अर्जुन महाकुड़ सह सचिव संजीव बहांदा, लखिंद्र पाल, शिवा हेंब्रम राजू विरुवा, राजेश,प्रितम,वैगो, गुरु आदि जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

