चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार पीएलवी सूरज कुमार ठाकुर ने लगातार डोर टू डोर जागरूकता अभियान आज आयता गांव में एक जागरूकता अभियान चलाया, जिसमे महिला समूह का सक्रिय सदस्य एवम ग्राम सभा के सदस्य पी एल वी चुम्बरू देवगम, कविता पडिया एवं ग्राम मे उपस्थित महिला शामिल थे। इस अभियान का मकसद हर एक व्यक्ति तक DLSA से ज्यादा से ज्यादा लाभावित हो सके।
इस अभियान में डायन प्रथा,बाल विवाह, साईबर संबंधित मामले , बाल श्रम, पॉस्को एक्ट,घरेलू हिंसा एवं बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई । ग्राम की महिला ने जन्म प्रमाण पत्र , आधार कार्ड एवं अन्य समस्या से अवगत कराया जिसने पीएलवी ने समस्या का समाधान का आश्वासन दिए।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

